दोहरीघाट के रामघाट पर युवक का शव मिलने के बाद थाने पहुंचकर विलाप करते परिजन।
- फोटो : MAU
दोहरीघाट। स्थानीय थाना अंतर्गत कसबे के रामघाट के समीप नदी में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहले तो उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई लेकिन बाद पुलिस के प्रयास से युवक की पहचान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के खरकौली गांव निवासी सूरज साहनी पुत्र रामहरख के रूप में हुई। मृतक की माँ कबूतरी देवी ने बताया कि सूरज तीन दिन से लापता था। जवान बेटे की मौत से मृतक की माँ तथा उसके परिवार का रोकर बुरा हाल हो गया था। मृतक की माँ कबूतरी देवी ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले कीे जांच की जा रही है।