फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नदी में उतराया मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव के पास तमसा नदी के रामघाट पर युवक का शव पानी से उतराता पाया गया। आसपास के कुछ युवक नदी में उतरे और शव को बाहर निकाला। सूचना पाकर कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव की खिनाख्त शेख अहमदपुर गांव निवासी नबी अहमद (35) पुत्र अली अहमद के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव के पास तमसा नदी में रविवार को सुबह एक युवक का शव दिखाई दिया। कुछ देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की शिनाख्त मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के शेख अहमदपुर गांव निवासी नबी अहमद (35) पुत्र अली अहमद के रूप में हुई। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। शुक्रवार की देर शाम को भी मीरपुर रहीमाबाद गांव के पास एक युवक का शव पाया गया था। दो दिनों में एक ही जगह पर दो युवकों के शव मिलने से तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें