घोसी। कुचाहरा गांव के सिवान में शीशम के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। घोसी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुचाहरा गांव निवासी पंकज चौहान (20) के पिता संतोष चौहान ने बताया कि पंकज ने रविवार की रात्रि 8 बजे घर में सबके साथ खाना खाया। इसके बाद मोबाइल में गेम खेलने के लिए टावर के पास चला गया। हमलोग भी खाने के बाद सोने चले गए। सुबह लोगों ने पेड़ से लटकती उसकी लाश देखी। वह मकान निर्माण के कार्य से जुड़ा हुआ था। वह तीन भाइयों में बड़ा था। सूचना मिलते ही माता सुनीता देवी, भाइयों राजकिरण, सत्यम के साथ बहन का रोते-रोते बुरा हाल रहा।
घटना के संबंध में घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। युवक की मौत किस वजह से हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।