फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखन्सी से थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में कक्षा आठ की छात्रा ने फंदे पर लटककर कर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धनेशपूर गांव की निवासी सर्दिया (16) के माता-पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह सरायलखन्सी थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी अपने नाना के यहां रहने लगी थी। वहां कुछ वर्ष रहने के बाद खानपुर गांव निवासी अपनी बुआ के यहां पढ़ाई करने के लिए आ गई थी। बुधवार को दोपहर में घर में वह अकेली थी। बाद में जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें