फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी पुल के नीचे मिली व्यक्ति की लाश

विज्ञापन
दोहरीघाट पुल के पास नदी किनारे संदिग्ध अवस्था रामदुलारे का शव के मिलने के बाद थाने में विलाप करते - फोटो : MAU
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित सरयू नदी के पुल नीचे शनिवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की लाश मिली। उसकी शिनाख्त घोसी कोतवाली के माछिल जमीन माछिल गांव निवासी के रूप में हुई। वह रानीपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में निमंत्रण में गया था। शुक्रवार को घर के लिए चला लेकिन घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कस्बे के लाग सुबह सैर करते हुए नदी के पुल की तरफ गए। वहां पुल के नीचे 50 वर्षीय एक व्यक्ति की लाश देख कर पुलिस को सूचना दी। लाश मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीण जुट गए। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस शव को थाने ले आई। वहां लगभग छह घंटे बाद मृतक की पहचान घोसी कोतवाली के माछिल जमीन माछिल गांव निवासी राम दुलारे चौहान (50) के रूप में हुई। उसके पुत्र सुनील कुमार चौहान ने बताया कि पिता राम दुलारे रानीपुर में एक रिश्तेदारी में निमंत्रण में शामिल होने गए थे। वह किन परिस्थितियों में यहां पहुंच गए। उसने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देकर जांच की मांग की। पहचान हो जाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम दुलारे चौहान की मौत पर उसकी पत्नी गुचिया देवी, पुत्र अनिल चौहान, सुनील कुमार चौहान, रवि चौहान सहित सभी परिजन लिखते रहे। सुनील ने बताया पिता शुक्रवार को रानीपुर से चले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो वह लोग तलाश में जुटे थे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्ति की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें