फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: संदिग्ध हालात में साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भुजही गांव निवासी एक विवाहित का शव उसके कमरे में ही साड़ी के बने फंदे पर लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की एक माह पहले ही शादी हुई थी, एक माह के भीतर ही उसकी मौत ने मृतका के ससुराल और मायके पक्ष दोनों को झकझोर कर रख दिया, वहीं गांव में भी इस घटना से मातम पसर गया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भुजही गांव निवासी संतोष कुमार का विवाह बीते 23 फरवरी गाजीपुर थाना क्षेत्र के करंडा निवासी प्रतिमा 28 के साथ हुई थी। संतोष बुलंदशहर में सरकारी नौकरी करता है, शादी के कुछ दिन बाद वह अपने ड्यूटी स्थल पर चला गया। इसके पीछे उनकी नवविवाहिता पत्नी प्रतिमा अपने सास-ससुर के साथ रह रही थी। रोज की तरह बीते सोमवार की देर शाम प्रतिमा को उसके ससुर ने आवाज दी, कई बार आवाज देने के बाद भी कोई उत्तर न मिलने पर उसके माता-पिता दरवाजे पर पहुंचे और खटखटाना शुरू किया, कोई जवाब न मिलने पर आस-पड़ोस के लोगों को इससे अवगत कराया। जिसके बाद कुछ लोगों ने कमरे में बने रोशनदान से देखा गया तो प्रतिमा का शव साड़ी के फंदे पर लटक रहा है। इसकी सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी, सूचना पाकर कोतवाल संजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले पहुंचे और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मृतका भाई सुुशील कुमार की तहरीर पर पति संतोष कुमार, ससुर किशुनधार, सास पार्वती, जेठ मनोज सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें