दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के चिउंटीडाढ गांव के पास सड़क किनारे एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।रविवार की सुबह दोहरीघाट थाना क्षेत्र के आजमगढ़- दोहरीघाट मार्ग स्थित चिउंटीडाढ गांव के पास सड़क किनारे बने गढ्ढे में एक अधेड़ का शव पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।