रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के दो गांव के बीच बनी पोखरी के पास रविवार को अज्ञात लोगों द्वारा एक शव को जलाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। एसओ हलधरपुर जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार की दोपहर उन्हें सूचना मिली कि अरदौना और देवदह ग्राम पंचायत के बीच बनी पोखरी के पास कुछ लोगों द्वारा संदिग्ध परिस्थिति में एक शव को जलाया गया है, जबकि इस जगह पर कभी किसी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है। बताया कि मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि एक शव पूरी तरह से जल चुका है, वहीं 25 लीटर का गैलन का एक ढक्कन पास में पड़ा हुआ था। इसके अलावा पास में कुछ लकड़ी बिखरी हुई थी।बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य को एकत्र किया। बताया कि पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुटी है।