फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में बेटियां सुरक्षित : दिनेश सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। नगर विकास तथा ऊर्जा मंत्री एके शर्मा चौपाल के दौरान कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था, जिसके साक्षी आप सभी लोग हैं। न तो बिजली मिलती थी, न ही सड़कें कायदे की थीं। जबकि केंद्र और प्रदेश सरकार ने शहर एवं ग्रामीण अंचलों में योजनाओं की बाढ़ लगा दी है। उद्यान मंत्री दिनेश सिंह ने कहा कि यह गुंडे-मवाली पहले जनता को परेशान करते थे बहु-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। योग सरकार ने भयमुक्त समाज की स्थापना की। माफिया या तो जेल में या प्रदेश के बाहर हैं।
विज्ञापन

विशुनपुर के बृजकिशोर राय के आवास पर लगी चौपाल में कहा कि गरीब असहाय आज खुशी से अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जी रह हैं। वहीं, कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि पूरे जनपद में 3 लाख 18 हजार शौचालय बनाने में 3 सौ 83 करोड़ रुपये खर्च हुए। 292 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि मिल रही है। 88,948 लोगों को बिजली के नए कनेक्शन दिए गए। एक लाख 97 हजार से अधिक लोगों को उज्ज्वला कनेक्शन दिया गया। 3,498 बच्चियों का सामूहिक विवाह कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें