फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क हादसे में घायल पूर्व विधायक की बहु ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ सपा नेता सुधाकर सिंह की बहु की मौत सोमवार की भोर में हो गई। गत दिवस वो उनका लखनऊ जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में घायल हो गई थी, जहां उनका उपचार लखनऊ में चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही घोसी कस्बा में इसको लेकर मातम पसर गया।घोसी क्षेत्र के दादनपुर अहिरौली निवासी पूर्व विधायक सुधाकर सिंह के भाई सूर्यनाथ सिंह की बहू नीलम सिंह 45 पत्नी राकेश सिंह मंटू का बीते 20मार्च को घर से अपनी निजी वाहन से लखनऊ जा रही थी। जहां रास्ते में पूर्वांचल एक्सप्रेस पर मार्ग दुर्घटना में घायल हो गई।जिनको प्राथमिक उपचार हेतु लखनऊ के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई।जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों एवं समाजसेवियों में शोक की लहर दौड़ गई और उनके पैतृक घर दादनपुर अहिरौली पहुंच कर शोक संवेदनाएं प्रकट करते दिखे।इस दौरान ब्लाक प्रमुख डॉ रामकृष्ण यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील कुमार गुप्त, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश कुमार बागी,पूर्व चेयमन वसीम इकबाल खान, संजय सिंह परमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम, खुर्शीद खान, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, मुन्ना राजभर, रविंद्रनाथ उपाध्याय, शोएब निजामी, लालचंद यादव, वफाउल्लाह खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें