फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आरोप तय करने के लिए तिथि तय की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की बृहस्पतिवार को कासगंज जेल से वीडियो काॅंफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। प्रभारी सीजेएम/ एमपी एमएलए ने मामले में आरोप तय करने के लिए 10 अगस्त की तिथि तय की। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार उपनिरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। आरोप है कि विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद विजयी प्रत्याशी अब्बास अंसारी 10 मार्च 2022 को बिना अनुमति के अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। जिससे सड़क जाम हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर बाद विवेचना विधायक अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, मंसूर अंसारी, शाहिद लारी,शाकिर लारी, गणेशदत्त मिश्रा, मोहम्मद ईशा,धर्मेंद्र सोनकर, जुल्फिकार के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया।
मामला सीजेएम/ एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। मामले में उमर अंसारी की पत्रावली अलग कर दी गई है। प्रभारी सीजेएम एमपी /एमएलए कोर्ट ने मामले में आरोप के लिए 10 अगस्त की तिथि तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें