फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादर, गोदान, लिच्छवी में 18 तक नो रूम

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर टिकट के लिए पहुंचे लोग।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ में कम नहीं हो रही है। हालत यह है कि सामान्य टिकट तो छोड़िए ट्रेनों में सीट आरक्षित नहीं हो पा रही है। मुंबई जाने वाली गोदान, दादर में 18 जुलाई तक नो रूम की स्थिति बनी है। यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। इतना ही नहीं तत्काल टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। मुंबई हो या दिल्ली, हर महानगर की ओर जाने वाली ट्रेनें फुल हैं। मौजूदा समय में ट्रेनों में भीड़ में कमी नहीं आ रही है। यात्री कन्फर्म टिकट के लिए परेशान हैं। इतना ही नहीं तत्काल कोटे का टिकट भी नहीं मिल रहा। कंन्फर्म टिकट को लेकर कई यात्री सुबह ही आरक्षण खिड़की पर पहुंच रहे है, लेकिन वेटिंग मिलने पर वापस लौट रहे हैं। मऊ जंक्शन पर प्रतिदिन आरक्षण केंद्र पर 500 से 600 यात्री ट्रेनों में आरक्षण हो रहा है। सबसे ज्यादा वेटिंग सरयु यमुना एक्सप्रेस में है, इसमें वेटिंग 180 से ज्यादा है। ट्रेन में 20 जुलाई तक सीट नहीं है। मुंबई जानी वाली गोदान, दादर एक्सप्रेस में 18 जून तक न तो कन्फर्म सीट है न ही वेटिंग। इन दोनों ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। ऐसा ही लिच्छवी एक्सप्रेेस में है। ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में सीट को लेकर मारामारी की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें