फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में साइकिल ने पकड़ी रफ्तार, भगवा रंग हुआ फीका

विज्ञापन
जीत के बाद विक्ट्री साइन दिखाते मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी। संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा को प्रदेश में जबरदस्त कामयाबी भले ही मिली है लेकिन मऊ जनपद में साइकिल की रफ्तार सबसे तेज निकली। तीन सीटों पर सपा ने कब्जा किया। जबकि भाजपा को एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा। चारों विधानसभा सीटों पर इस बार लड़ाई बेहद दिलचस्प रही। उधर, सपा की भारी सफलता पर सपाजन खुशी से झूम उठे और प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया। हालांकि मधुबन सीट से जीते भाजपा प्रत्याशी को कड़े संघर्ष से गुजरना पड़ा। पिछले चुनाव में यहां तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा था। जनपद की चार विधानसभा सीटों से कुल 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। समाजवादी पार्टी ने घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना तथा सदर सीट से सुभासपा-सपा गठबंधन के तहत अपना परचम लहराया है। मऊ सदर में गठबंधन के प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने 1,24,691 मत पाकर भारतीय जनता पार्टी के अशोक सिंह को 38,116 मतों के बड़े अंतर से हराया। अशोक सिंह को कुल 86,575 मत मिले। समाजवादी पार्टी ने मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र भी भाजपा से छीन लिया। यहां से सपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार ने 94,396 मत प्राप्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की पूनम सरोज को 26,544 मतों के अंतर से पराजित किया। पूनम सरोज को 67,852 मत मिले। घोसी विधानसभा सीट भी भाजपा के हाथ से फिसल गई है। यहां से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार राजभर को 22,216 मतों से हराया है। चौहान को कुल 1,08,430 मत मिले जबकि विजय राजभर को 86,214 मतों से ही संतोष करना पड़ा। भाजपा को एक मात्र मधुबन विधानसभा सीट पर ही कामयाबी मिली है। यहां से बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के पुत्र भाजपा उम्मीदवार राम विलास चौहान ने कड़े संघर्ष में 79,032 मत पाकर सपा के उमेश चंद्र पांडेय को 4,448 मतों से शिकस्त दी। उमेश को कुल 74,584 मत मिले। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर जीती दर्ज करने वाली भाजपा इस बार एक सीट पर ही सिमट कर रह गई।

फीत के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त करते मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा से सपा प् त्याशी राजेन्द्र कुमा?- फोटो : MAU

जीत के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त करते मधुबन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामविलास चौहान।संवाद- फोटो : MAU

जीत के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त करते घोसी विधानसभा से सपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें