दोहरीघाट साइबर अपराधियो ने दोहरीघाट थाना क्षेत्र के एक युवक के बैंक खाते से 2999 रुपये निकाल लिया।पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के पुरमोती निवासी उमेश पांडेय पुत्र अनिरुद्ध पांडेय के खाते से 2 अगस्त को साइबर अपराधियो ने ऑनलाइन पैसे उड़ा दिए। उमेश पांडेय को रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उन्हें जानकारी हुई। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद जब पैसा वापस नहीं आया तो पीड़ित ने बैंक से सम्पर्क किया।बैंक मैनेजर ने जांच कर बताया कि आपने ही रुपये दूसरे व्यक्ति के खाते में भेजे हैं।यह सुनकर उमेश पांडेय के होश उड़ गए। उमेश पांडेय ने दोहरीघाट थाने में तहरीर देकर पैसे वापस लाने की गुहार लगाया है।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सम्बंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।