बढुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बकवल निवासी शिक्षक ने शुक्रवार को अज्ञात हैकर के विरुद्ध तहरीर दी। जिसमें उसकी फेसबुक आईडी हैक कर एसएसबी में तैनात उसके दोस्त से 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बकवल निवासी शिक्षक सुरेंद्र यादव ने बताया कि बीते दिन किसी हैकर ने उनकी फेसबुक आईडी हैक की। मैसेंजर पर रांची में एसएसबी में तैनात उनके दोस्त सुधाकर सिंह को मैसेज कर सुरेंद्र बनकर बेटी की तबियत का हवाला देते हुए 20 हजार रुपये की मदद मांगी। जिस पर उसके दोस्त ने बताए गए खाते में 20 हजार रुपया ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। सूचना के लिए जब उसके दोस्त ने उसे फोन किया तो दोनों को इस साइबर ठगी की जानकारी हुई।