फतेहपुर मण्डाव। रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर स्थित देशी शराब के दुकान पर शराब के खरीदारी करने के लिये उमड़ रहे ग्राहक सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को मर्यादपुर, बेलौली, चन्द्रापार, नन्दौर आदि जगहों के शराब की दुकानों पर त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर भीड़ जुट जा रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों से जहाँ पूरा जनपद परेशान है। वहीं क्षेत्र की शराब के दुकानों पर शराब की खरीदारी करने के लिये शराब के शौकीन मास्क और दो गज की दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में रामपुर थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह का कहना है कि कोविड की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्र की जाएगी।