वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा विद्युत उपकेंद्र से निकला 11 हजार वोल्ट का तार कटेहरी महमूदपुर गांव के पास सोमवार की देर रात टूट गया था। मंगलवार को तार जोड़ने के लिए लाइनमेन शाहरुख पुत्र जलाल निवासी माहपुर जोगीपुरा ने शट डाउन लेकर मेंटेनेंस में जुटा था। लेकिन इस बीच तार जोड़ने के दौरान करेंट आने से उसकी चपेट में आकर लाइनमैन झुलस गया। घटना के बाद उससे आनन फानन में मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास लेकर ग्रामीण पहुंचे। यहां उसकी हालात गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।