फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आज होगा घोसी चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के वर्तमान पेराई सत्र का शुभारंभ मंगलवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा विधिविधान से डोंगा पूजन के साथ होगा। मिल प्रबंधन द्वारा की जा रही तैयारी सोमवार को पूरी हो गई। प्रधान प्रबंधक शैलेंद्र अस्थाना ने बताया कि चीनी मिल को सुचारू रूप से चलाने को लेकर व्यवस्था के लिए अधिकारी, कर्मचारी परिश्रम कर रहे हैं। इस वर्ष 20 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य है। हम सब की कोशिश होगी कि लक्ष्य से अधिक गन्ना की पेराई कर अच्छी गुणवत्ता की चीनी का उत्पादन कर सकें। सीसीओ वीपी सिंह ने किसानों से अपील किया कि गन्ना विभाग द्वारा नियमानुसार गन्ना पर्ची को संबंधित किसानों के कार्यालय में दर्ज मोबाइलों में एसएमएस से भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें