मधुबन कस्बा स्थित शहीद इंटर कालेज के सामने प्राइवेस बस से बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : mau
मधुबन थाना क्षेत्र के शहीद मार्ग स्थित शहीद इंटर कॉलेज के सामने गुरुवार की दोपहर 12 बजे प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग घायलों को जबतक उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था करते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। जिसे पुलिस थाने ले आई।
मृत युवक अरुण 18 पुत्र रविंद्र और दुर्गा मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा शंकर के पकड़ी पुरवा के निवासी हाईस्कूल के छात्र थे। गुरुवार को हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त होने पर दोनों दोपहर में 12 बजे के करीब घर से बाइक से निकले। मधुबन-मझवारा शहीद मार्ग से गुजर रहे थे तभी शहीद इंटर कालेज के सामने मऊ की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया।
टक्कर से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था करने लगे। लेकिन इसी दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। युवकों के मरने की सूचना जैसे ही उनके घर पर पहुंची, परिजन बिलख पड़े और मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लगने से मऊ-मधुबन मार्ग पर जाम लगा गया था। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।