फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
अमिला बाजार में चोरी के बाद खेतों में बिखरे सामान को देखते लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
 घोसी कोतवाली क्षेत्र के  हवा का पूरा गाव में रविवार की देर रात चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में घुसकर 20 हजार रुपये नगदी समेत लाखों रुपये के गहने और कीमती कपड़े चुरा लिए। नगदी और आभूषण निकालकर चोरों ने खाली बक्सों को सीवान में फेंक दिया था। घटना की जानकारी परिवार वालों को सोमवार को सुबह हुई। पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

   
 अमिला  ग्राम सभा के हवा का पूरा गाँव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जवाहिर यादव पुत्र  स्व. कोदई यादव का घर गांव के एक छोर पर स्थित है। रविवार की रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। कमरे में रखे बक्से एवं अटैची लेकर उसी रास्ते से बाहर निकल गए। सोमवार की सुबह जब घर के सदस्य जागे तो घर के सभी दरवाजे खुले  देख हैरत में पड़ गए।
महिलाओं ने अंदर जाकर देखा तो बक्से और अटैचियां गायब थे। परिजनों को मामला समझते देर नहीं लगी। चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला था। घटना की सूचना पूरे गांव में फैल गई। लोगों को पता चलते ही देखते ही देखते पीड़ित के घर के बाहर काफी लोगों की  भीड़ इकट्ठा हो गई । सुबह लोगों ने देखा कि घर से मात्र पचास मीटर की  दूरी पर सीवान में टूटे बक्से ओर अटैचियां पड़ी हैं। चोरों ने बीस  हजार नगदी एवं 20 थान सोने के आभूषण तथा कीमती कपड़े चुराए। आभूषणों की कीमत लगभग ढाई लाख से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन


उधर, अमिला बाई पास निवासी अरविंद  विश्कर्मा पुत्र जोखन के घर में भी उसी रात चोरों ने नकब लगाकर चोरी  का प्रयास किया लेकिन सेंध खोलने की आहट पाकर परिजन जाग गए। जोखन ने शोर मचाया एवं टार्च जलाया  तो चोर फरार हो गए । सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें