फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्मेटिक दुकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
शॉप से दो लाख का माल चोरी
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मुहल्ला में गुरुवार की रात कास्मेटिक की एक थोक दुकान में घुसकर चोरों ने 80 हजार रुपये नकद सहित लाखों रुपए मूल्य के सामान चुरा लिए। दुकानदार को चोरी की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। जानकारी के बाद क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। साथ फरियादी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन


गांधीनगर मुहल्ला निवासी अशोक चौरसिया पुत्र रामजन्म की  कास्मेटिक सामानों की होलसेल दुकान है। रोज की तरह बुधवार को रात 9 बजे वह दुकान बंदकर ऊपर बने आवास में सोने चले गए। रात में एक बजे सीढ़ी के रास्ते घुसे चोरों ने पहले दुकान के कैश बॉक्स में रखे लगभग 80 हजार रुपये ताला तोड़कर निकाल लिए।

इस दौरान वह कुछ अन्य कीमती सामान के अलावा कमरे में रखा एक कीमती मोबाइल  लेकर दुकान में रखी गई ताली से ही मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर फरार हो गए। इस दौरान चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसी कैमरा में रिकार्ड हो गई। चोरी की घटना में  एक चोर का ही चेहरा नजर आ रहा है। सुबह घटना की जानकारी देने पर कोतवाल व सीओ ने घटनास्थल पर जानकारी लेकर जांच करने में जुटे है। पीड़ित  अशोक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें