फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर चार लाख से अधिक की चोरी

Fri, 08 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के उमती ग्राम पंचायत के टड़वां गांव के समीप खुरहट-रानीपुर मार्ग पर बने एक एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चार लाख की चोरी की। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को शुक्रवार की सुबह हुई तो मकान मालिक को सूचित किया। इस संबंध में गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन



रानीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी साहब सिंह मध्य प्रदेश में अपने परिवार के साथ कोल फील में नौकरी करते हैं। वह गांव से ही खुरहट रानीपुर मार्ग पर टड़वा गांव के समीप मकान बनवाकर रहते हैं। कुछ दिनों पूर्व साहब सिंह का पूरा परिवार घर पर पड़ी शादी में शरीक होने के लिए आया था। पूरा परिवार शादी संपन्न होने के बाद गुरुवार की सुबह ही चला गया। इधर घर खाली देखकर रात में ही चोरों ने धावा बोल दिया।


घर खाली देखकर चोरों ने आराम से पूरा मकान खंगाला और कमरे का ताला एवं आलमारी तोड़कर उसमें रखा लगभग दो लाख से अधिक का जेवरात, एक बाईक, एक सिलेंडर, साड़ी, बर्तन, एलईडी टीबी लगभग चार लाख रूपये के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह आस-पास के लोगों को कमरे का ताला टूटे होने के बाद हुई। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना मकान मालिक साहब सिंह को दी। इस संबंध में गांव के ही मकान की देखभाल करने वाले राजेश राजभर ने पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें