फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल की बजाय हवालात पहुंचा दूल्हा

विज्ञापन
Bridegroom
विज्ञापन
भेलऊर गांव में बुधवार को पत्नी और बच्चे के रहते दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक ने प्रेम प्रसंग के बाद तीन साल पहले शादी की थी।   
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भेलऊर से बुधवार की सायं एक युवक की बारात क्षेत्र के कमलसागर गांव में जाने वाली थी। इसी बीच बहराइच जिले की रहने वाली उसकी पत्नी अपने गोद में दुधमुंहे बच्चे को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को युवक द्वारा की जा रही दूसरी शादी की बात बताते हुए उसे रोकवाने की गुहार लगाई। युवती की तहरीर पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक ने युवक व उसके पिता को थाने बुलाकर पूछताछ की और मामला संदिग्ध पाए जाने पर दोनों को हिरासत में ले लिया। परिजनों को इसकी खबर मिली तो शादी की खुशी का उत्साह काफूर हो गया। पीड़ित विवाहिता के अनुसार, प्रदीप कुमार पुत्र प्रहलाद प्रसाद बहराइच जनपद के रामगांव थाना अंतर्गत अंबेडकर नगर टेपरा असहा मुहम्मदपुर गांव का निवासी है। मधुबन थाना क्षेत्र के भेलऊर गांव में उसका ननिहाल है। आरोप लगाया कि प्रदीप ने तीन वर्ष पूर्व उससे प्रेम करने के बाद शादी की थी। 

उससे एक बच्चा भी है। बावजूद इसके प्रदीप द्वारा दूसरी शादी की जा रही है। सूचना पर वह यहां पहुंची। महिला ने अपने प्रेम संबंधों और शादी के फोटोग्राफ भी पुलिस को दिखाए। उधर, दूल्हा पक्ष इन घटनाओं से इंकार कर रहा था। सच्चाई लड़की के घरवालों को पता चली तो उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। सीओ घोसी अनिल कुमार ने बताया कि विवाहिता बहराइच की है और उसकी शादी उक्त युवक से हुई है। लेकिन किन्हीं विवाद के चलते उनके बीच मुकदमा चल रहा है। दूसरी शादी करने जा रहे युवक का पुलिस ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें