चिरैयाकोट थाने में तैनात भीखमपुर चकहिया निवासी उदईराम पुत्र खदेरू के घर में चोरों ने मंगलवार की रात दरवाजे की कुंडी तोड़कर नगदी सहित लाखों के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया। होमगार्ड को जानकारी सुबह हुई। टूटा बाक्स आदि चोरों ने घर से कुछ दूर पर फेंका था। होमगार्ड ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दिया है।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के भीखमपुर चकहिया गांव निवासी उदईराम पुत्र खदेरू चिरैयाकोट थाने में बतौर होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। घर के सदस्य मकान के अंदर से कुंडी लगाकर सोए हुए थे। रात में चोर आए और किसी प्रकार कुंडी तोड़कर घर के अंदर घुस गए। जिस कमरे में जेवर कपड़ा बाक्स आदि रखा हुआ था चोर उसे उठा ले गए। बाक्स में नौ हजार रुपये नगदी, नौ थान सोने, चांदी के जेवरात आदि उठा ले गए।