फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लाख की मारफीन आैर अफीम बरामद

Thu, 11 Dec 2014 10:46 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ और जनपद पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो तस्करों को अफीम, मारफीन और लाखों रुपयों के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


तस्कर कोपागंज थाना क्षेत्र के चौहानपट्टी कसारा के समीप अफीम और मारफीन की आपस में डील कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में एक होमगार्ड भी है।

पकड़ी गई अफीम और मारफीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 14 लाख से अधिक बताई जा रही है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ के इंसपेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह की टीम और कोपागंज थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह एवं घोसी कोतवाल कृपाशंकर पाठक ने गुरुवार को कसारा मोड़ पर कारोबारियों को पकड़ा।

 पकड़े गए आरोपियों में कुलदीप मौर्या निवासी सेमरीजमालपुर घोसी एवं लतीफ खां निवासी डेहरा निवासी फरीदपुर बरेली हैं। लतीफ फरीदपुर में ही होमगार्ड भी है।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से मौके से ही 12 किलो 600 ग्राम अफीम, बाइक की डिक्की से पांच लाख 33 हजार रुपया नगदी  बरामद की गई।

पुलिस ने बरामदगी के बाद दूसरे आरोपी कुलदीप मौर्य निवासी सेमरीजमालपुर स्थित उसके घर पर छापा मारकर 80 ग्राम मारफीन के साथ दो लाख 49 हजार रुपये बरामद किए।

 अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत लगभग 13 लाख एवं मारफीन की कीमत एक लाख बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों को पकड़ कर थाने लाई।

पूछताछ में लतीफ खां ने बताया कि वह बरेली के फरीदपुर में होमगार्ड है, कुलदीप मौर्या से अफीम और मारफीन की खरीदारी करने आया था।

 नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ के इंसपेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नार्कोटिक्स विभाग की टीम काफी समय से पीछे लगी थी। पीछा करते हुए मऊ पहुंची। मुखबिर की सूचना पर दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम के साथ जनपद पुलिस को इस छापेमारी में लगाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें