फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करमी में वृद्ध की चाकू घोंपकर हत्या

विज्ञापन
करमी गांव में ट्यूबेल पर सो रहे वृद्ध की चाकू घोंप कर हत्या के बाद विलाप करती पत्नी। - फोटो : mau
विज्ञापन
 करमी गांव में ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान की सोमवार की देर रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने किसान के शरीर पर कई जगहों पर चाकू से वार किया था। मंगलवार को सुबह परिजन ट्यूबवेल पर पहुंचे तब इसकी जानकारी हुई। पुलिस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के पोते ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


 चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के करमी गांव निवासी दिलीप प्रजापति उर्फ परछन (67) पुत्र शिवदत्त प्रजापति और गांव के पंचम यादव पुत्र देवनंदन यादव के साझे में गांव के सीवान में एक ट्यूबवेल है। जहां दिलीप और पंचम यादव बारी-बारी से रात में रखवाली के लिए सोते थे। पिछले एक माह से पंचम की तबीयत खराब होने से दिलीप ही ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे थे। सोमवार की देर शाम खाना खाने के बाद दिलीप सोने चले गया। रात में किसी समय बदमाशों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।

मंगलवार की भोर में साझेदार पंचम यादव पहुंचा तो दिलीप का शव जमीन पर पड़ा था। सूचना पर सीओ राजकुमार और एसओ सचिदानंद यादव खोजी डॉग के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के कान, गर्दन, सिर, पीठ पर चाकुओं के गहरे घाव के निशान मिले।  मृतक के पोते धर्मेंद्र ने अज्ञात बदमाशों को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है। सीओ राजुकमार का कहना है कि हत्यारों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें