फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान से नौ हजार रुपये उड़ाए

Tue, 03 May 2016 11:59 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के उफरौली स्थित यूनियन बैंक की शाखा से  मंगलवार को करीब 12 बजे रुपये निकालकर बाहर आ रहे  छपराभंगी के प्रधान से उचक्कों ने नौ हजार रुपये पाकेट से ही उड़ा दिए। बैंक परिसर में ही एटीएम होने के कारण बैक उपभोक्ताओं  से ठसा ठस भरा पडा था।
विज्ञापन


उसी बीच प्रधान छपराभंगी रामधारी प्रसाद बैंक  खाते से नौ हजार रुपये निकाल कर ज्यौं ही बैक परिसर से बाहर हुए उचक्कों ने उनकी जेब से रुपये उड़ा दिया ।


बताया जाता है कि छपराभंगी गांव के ग्राम प्रधान रामधारी प्रसाद गांव के निकट ही स्थित यूनियन बैंक की शाखा में पैसा निकालने गए थे। बैंक में अत्यधिक भीड़ थी। पैसा निकालने के बाद वह अपने पाकेट में रखे इसी बीच किसी ने उनके पाकेट में हाथ डाला और पैसा निकालकर उन्हें चकमा दे निकल गया।


 संदेह होने पर वह अपनी पाकेट को टटोले तो रुपये गायब देख हतप्रभ हो गये। शोर मचाने पर आस पास के लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी रुपये नहीं मिले। पीड़ित ने बताया कि इनका लड़का मुंबई में  नौकरी करता है, उसी ने रुपये भेजे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें