फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव से पांच वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक के पंचायत पारा में बरात में मारपीट के बाद तोड़ी गई गाड़ियां। - फोटो : mau
विज्ञापन
कोपागंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारा में सोमवार की रात एक व्यक्ति की पुत्री की बारात नाच को लेकर बाराती और गांव के युवकों में विवाद हो गया। लगभग साढ़े 10 बजे हुए इस विवाद में  बारातियों और गांव के कुछ युवकों के साथ मारपीट हो गई। इस दौरान हुए पथराव में पांच वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। लाठी डंडों और पथराव से छह बाराती घायल हो गए। मारपीट से शादी का माहौल अफरा तफरी में बदल गया।पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। इस मामले में दूल्हे के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद सहित 12 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारा निवासी पतिराम चौहान पुत्र स्व. सभा चौहान की पुत्री की शादी के लिए  बारात सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी श्रवण चौहान पुत्र स्व. सुदर्शन के यहां से आई थी। द्वार पूजा के बाद कुछ बाराती खाना खाने लगे, कुछ जयमाल देखने के लिए मंडप में बैठे थे। पुलिस के अनुसार बैंड बाजा पर नर्तक नाच रहा था। बारात में आए नशे में धुत कुछ युवक अश्लील हरकतें करते हुए नर्तकों से डांस और गीत की फरमाईश कर रहे थे। इस हरकत का गांव के कुछ युवकों ने विरोध किया। इस बात को लेकर गांव के युवकों का बारातियों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मनबढ़ गांव के युवकों ने बरातियों पर पथराव कर दिया। इस दौरान बारात में आए पांच वाहनों के शीशे टूट गए। जबकि  मनबढ़ युवकों की पिटाई से दूल्हे का भाई श्रवण चौहान 30, अमृत लाल चौहान 20, नायक चौहान 37 , भीष्म चौहान 20 , कुबेर चौहान 10 और राजकुमार चौहान घायल हुए। दूसरे पक्ष से कौन घायल हुआ इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

कारण मारपीट करने के बाद मनबढ़ वहां से फरार हो गए। घायल बरातियों का आरोप है कि हमलावर वाहनों के अंदर रखे गए दो बैग, जिसमे कपड़े और नगदी थी, उसे भी लेकर भागे। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची।पुलिस घायल पांच लोगों का मेडिकल परीक्षण कराई। इस दौरान दूल्हे के भाई श्रवण की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी हरेंद्र यादव ,विनोद यादव, रघुनाथ यादव , डब्लू यादव, सिंटू यादव , अंगद यादव ,नाला को नामजद तथा 12 अज्ञात के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ नंद लाल का कहना है कि डांस को लेकर गांव के युवकों और बरातियों के बीच विवाद हो गया। तहरीर के अधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें