फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्काजाम

Sat, 11 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
चक्‍कााजाम
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मठिया सलाउद्दीनपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर में घायल साइकिल सवार की शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने शनिवार को शव को गांव के निकट मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीण मुआवजा की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना ने किसी प्रकार जाम को समाप्त कराया। इस घटना में शुक्रवार को ही बोलेरो की टक्कर से दो किशोरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन



चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मठिया समाऊदिनपुर के पास बोलेरो कार की चपेट में आने से शुक्रवार की रात घायल हुए  45 वर्षीय बालचंद  गांव को लोगों ने आजमगढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर वापस लाए जाने के बाद शनिवार को ग्रामीणों ने मोहम्म्दाबाद -चिरैयाकोट रोड जाम कर दिया। ग्रामीण मांग कर रहे थे कि बालचंद कि उसके परिवारीजन में से किसी एक को सरकारी आर्थिक सहायता मिलनी चाहिये।


सूचना के बाद मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने पहले जाम हटाने के लिए लोगों को काफी समझाया-बुझाया लेकिन प्रदर्शनकारी हटे नहीं। लगभग साढ़े नौ बजे तहसीलदार अनिल कुमार यादव के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री कोष से 5 लाख और पारिवारिक लाभ योजना से आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि शुक्रवार की शाम बोलेरो की चपेट में आने से  सुल्तानीपुर से अपने घर नीजामपुर साइकिल से आते  समय मठिया समाउदीनपुर के पास बोलोरो कार की चपेट में आने  से घायल हो गया था।
विज्ञापन



उसे  आजमगढ़ ले जाया गया था जहाँ पर उसकी मौत  हो गई। इसके अलावा बाइक सवार दो किशोरों में 12 वर्षीय प्रियांशु तथा करमी गांव निवासी 16 वर्षीय संदीप की बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई थी। शुक्रवार की शाम  दोनों किशोर सिलेंडर लेने के लिए गए थे। शाम को साढ़ छह बजे के करीब दोनों बाइक  से वापस लौट रहें थे। जैसे ही उनकी बाइक सलाउद्दीनपुर गांव के पास  पहुंची तभी सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो उनकी बाइक में धक्का मारने के  बाद अ नयंत्रित होकर एक अन्य बाइक के साथ साइकिल सवार को धक्का मार दी। इस  दुर्घटना में दोनों किशारों की मौके पर ही  मौत हो गई थी जबकि दूसरी बाइक पर  सवार समाउद्दीनपुर गांव निवासी यातना यादव 32, जितेंद्र यादव 23 तथा साइकिल  सवार बालचंद 45 घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें