मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर में बुधवार की भोर में अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें पास में बनी दूसरी झोपड़ी भी जल गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
गंगऊपुर गांव निवासी भोला यादव पुत्र शिव नारायण का गांव के बाहर क़ृषि उपयोग के लिए दो झोपड़ी बनी है। बुधवार की भोर अज्ञात कारण से एक झोपड़ी में आग लग गई, जिसकी जद में आकर दूसरी झोपड़ी भी जलकर राख हो गई। आगलगी की इस घटना को शोर सुनकर सभी ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से मड़ई में रखी इंजन पपिंग सहित कृषि के लिए रखा एक लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।