आजमगढ़ टैक्सी स्टैंड पर सोमवार की देर शाम घर जाने के लिए आटो का इंतजार कर रही युवती से छेड़खानी कर रहे दो युवकों को लोगों ने जमकर पीटा। मनचलों द्वारा माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया। आजमगढ़ जिले की रहने वाली 18 वर्षीय युवती किसी काम से चिरैयाकोट बाजार आई हुई थी। शाम सात बजे आजमगढ़ टैक्सी स्टैंड के पास खड़ी होकर आटो का इंतजार कर रही थी। लोगों ने बताया कि इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और छींटाकशी करते हुए छेड़खानी करने लगे। लोगों के विरोध करने पर भी शोहदों ने उनकी नहीं सुनी। फिर क्या था, लोगों ने दोनो युवको को पकड़ कर जमकर धुनाई की। थोड़ी देर बाद युवती को एक टैम्पो पर बैठाने के बाद लोग युवकों को पुलिस के पास ले जाने लगे। युवकों के माफी मांगने पर लोगो ने चेतावनी देकर दोनो को छोड़ दिया।