हलधरपुर। थाना क्षेत्र के छिछोर गांव निवासी एक युवक के विरुद्ध पुलिस ने सोमवार को एक किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया। दर्ज मुकदमे के अनुसार 20 जनवरी को किशोरी गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। उसी दौरान आरोपी उसे बहला फुसला ले गया। काफी तलाश के बाद उसका पता नहीं चलने पर किशोरी के पिता ने छिछोर निवासी नंद लाल चौहान पुत्र कैलाश के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।