मधुबन। क्षेत्र के सरायमेवागीरी निवासी देवंती देवी की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला ने आरोप लगाया था कि 30 दिसंबर 2018 को मामूली विवाद को लेकर कहासुनी के बाद गांव के ही नारायन, छोटेलाल सहित चार लोग उसे तथा उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, फतहपुर मंडाव निवासी पुल्लम ने तहरीर देते हुए कहा कि गांव के ही विनोद, विजय, शैलेश ने शुक्रवार को कहासुनी के विवाद को लेकर मारपीट दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।