फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे के धमाके से हृदय गति रूकने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पटाखों को जलाने के चलते हृदय गति रुकने के कारण गए वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक युवक झुलस गया। मधुबन संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लखनौर गांव में लक्ष्मी विसर्जन के जुलूस निकालने के दौरान पटाखे के धमाके के शोर से एक 60 वर्षीय वृद्ध की हृदय गति रुक गई जिससे उसकी मौत हो गई। लखनौर गांव निवासी मोहम्मदीन (60) गुरुवार की शाम अपने दरवाजे पर बैठे कि लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे जुलूस में डीजे और पटाखे के धमाके के चलते मोहम्मदीन की हृदय गति रुक गई। अभी परिजन कुछ समझ पाते कि वृद्ध की मौत हो गई। यह देख परिजनों में अफरातफरी मच गई। वहीं दुबारी संवाददाता के अुनसार मधुबन कोतवाली क्षेत्र के टमठा गांव में गुरुवार की सुबह पटाखा छोड़ने पर युवक झुलस गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे कस्बे के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। ठमठा गांव निवासी ओमकेश यादव पुत्र विजय बहादुर यादव गुरुवार को पटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान एक पटाखा फूट गया। जब वह देखने गया तो अचानक पटाखा फूट पड़ा, जिससे युवक का चेहरा झुलस गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें