अधेड़ पर चाकू से हमला, गंभीर
मधुबन। कोतवाली क्षेत्र के सिसवा बलुआ के पास गुरुवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर गांव निवासी तारा चौहान को घायल कर दिया। घटना के समय अधेड़ दूसरे पुरवे से अपने मित्र के घर से दावत खाकर घर लौट रहा था। घायल को सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तारा चौहान की पुत्री प्रियंका चौहान की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तारा चौहान पुत्र बुद्धु (45) गांव के ही योगेंद्र चौहान के यहां आयोजित दावत से घर लौट रहा था। रास्ते में दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। तारा की चीख सुनकर मौके पर ग्रामीण आ गए। लोगों को आते देखकर हमलावर फरार हो गये।