फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय से 40 हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के पीपरसाथ ग्राम पंचायत में स्थित नागेश्वर पांडेय महाविद्यालय पर चोरों ने मंगलवार की देर शाम को आलमारी का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। विद्यालय का परिचारक जब विद्यालय पर सोने आया तो कार्यालय के कमरे का ताला खुला देख हतप्रभ रह गया। देखा तो आलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे 40000 रुपये गायब थे। आलमारी में रखा और सामान चोरों ने वहां तितर-बितर कर दिया था। चोरों ने बगल के कमरे का भी ताला तोड़कर एक सिलाई मशीन कमरे से निकाल कर बाहर रख दिया था। परिचारक काशीनाथ कनौजिया के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। प्राचार्य संजय कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें