मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा को छेड़खानी का विरोध करने पर उसी गांव के मनबढ़ युवकों नें पीट कर घायल कर दिया। पीडिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। देवारा क्षेत्र के एक गांव की पीडिता का आरोप है कि स्कूल जाते समय गांव के कई युवक तीन दिनों से स्कूल जाते समय रास्ते में उसका मोबाइल नंबर मांगते थे तथा अश्लील शब्दो का प्रयोग करते थे। जब पीडिता युवको के इस आचरण से परेशान हो गयी तो अपनी आप बीती परिजनों को सुनायी। इसके बाद छात्रा के परिजन युवकों के परिवालों से शिकायत करते हुए माफी मांगने की बात कहा। यह बात युवकों को नागवार लगी। इससे आक्रोशित मनबढ़ युवकों ने शनिवार को स्कूल जाते समय छात्रा के साथ छेडछाड किया तथा जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो इसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीडिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाया है।इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुंद्ध मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।