फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली मार्कसीट बनाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाट टीम के साथ घोसी कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर शाम को जाली मार्कसीट बनाकर नौकरी दिलवाने वाले का झांसा देने वाले गिरोह के दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। कसबे से सटे पूरब नहर किनारे स्थित नदवल गांव से हिरासत में लिए गए युवक के पास से पुलिस ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के पद नाम की बड़ी संख्या में मोहरें,एनसीसी आदि प्रमाणों की प्रति के साथ 12 से अधिक लोगो के ओरिजनल मार्कसीट,सर्टिफिकेट आदि बरामद किया। हिरासत में लिए गए गाजीपुर जनपद के युवक ने बताया कि वह अपना सर्टिफिकेट लेने हिरासत में लिए गए व्यक्ति के घर आया था।गाजीपुर के युवक और पुलिस सूत्रों के अनुसार घोसी नगर के सटे गांव निवासी युवक बेरोजगार युवकों को पुलिस,सेना आदि में नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर फर्जी प्रमाण पत्र बना रहा है। पुलिस इस धंधे में बड़े गिरोह के शामिल रहने की संभावना जता रही है। फिलहाल पुलिस इस मामलें में अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें