बकाया राशि और बिजली चोरी रोकने के उदेश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने परदहा ब्लाक के ओनाइच और बारी गांव में चेकिंग अभियान में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने चोरी से बिजली जलाते पाए जाने पर 16 उपभोक्ताओं पर सरायलंखसी थाना में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार को एसडीओ अमित गुप्ता की नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ब्लाक के ओनाइच और बारी गांव पहुंची। जहां 50 घरों की चेकिंग करते हुए बकाया होने पर 16 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दोनों गांव में बिजली चोरी का उपयोग करने वालों पर सरायलंखसी थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।