फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खुरानी का शिकार हुए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ुआ गोदाम। जहरखुरानी का शिकार होकर राहुल अस्पताल के पास बेहोशी हाल में पड़े युवक को लोगों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी देर शाम पांच बजे के करीब मौत हो गई। युवक के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर मिले एक होटल की चाभी से पुलिस ने उसके नाम और पता की तस्दीक की। होटल के रजिस्टर से जहर खुरानी का शिकार युवक का नाम बुबुलदास 26 और पता असम राज्य के रंगिया जिले के कामरुप थाने वार्ड नंबर पांच निवासी राजेन दास का पुत्र अंकित मिला। युवक किसी कंपनी में काम करता था। वह माल की सप्लाई और रुपये की वसूली करने के लिए अक्सर मऊ आया करता था। शनिवार की शाम चार बजे के करीब वह राहुल अस्पताल के पास बेहोशी हाल में मिला। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी में रख अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें