फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान का दरवाजा तोड़कर दस हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। कोपागंज थाना क्षेत्र के हूंसापुरा में गुरुवार की रात चोरों ने एक चाय की दूकान का दरवाजा तोड़कर बॉक्स में रखा बिक्री का पैसा आदि लेकर रफू चक्कर हो गए। दूकानदार को इसकी जानकारी सुबह हुई। कोपागंज के हूंसापुरा निवासी अभिषेक पुत्र स्वर्गीय मातादिन की मकान में ही दूकान है। रोज की भांति गुरुवार की रात दूकानदार अपनी दूकान बंद कर घर के अंदर सोने चला गया। सुबह लगभग 4 बजे दूकान झाड़ने के लिए उठा तो देखा कि दूकान का दरवाजा टूटा हुआ है और दरवाजे के पास दस दस की तीन चार नोट गिरी हुई है। इसकी सूचना उसने तुरंत 100 नंबर डायल कर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची मौका मुआयना कर दूकानदार को थाने बुलाई। दूकानदार ने थाने पहुंच अज्ञात के खिलाफ दूकान से दस हजार रुपया नगदी चोरी की तहरीर दी है । ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें