फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर छापेमारी, शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सदर एसडीएम, आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त छापामारी में मंगलवार को भवनाथपुर गांव स्थित ईट भट्ठे पर अवैध रूप से बन रही 250 लीटर कचिया शराब और 200 कुंटल लहन नष्ट कराया। साथ ही सरवां और आदेडीह गांव स्थित शराब की दुकान पर भी छानबीन किया। एसडीएम सदर डॉ. अंकुर लाठर, आबकारी विभाग तथा पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ भवनाथपुर गांव स्थित ईट भट्ठे पर छापामारी की। भारी पुलिस बल देख अवैध शराब बना रहे धंधेबाज वहां से फरार हो गए। मौके से पुलिस और आबकारी टीम ने करीब 250 लीटर तैयार कचिया शराब बरामद किया। वहीं शराब बनाने का कच्चा माल करीब 200 क्विंटल लहन नष्ट कर दिया गया। पुलिस को देखकर धंधेबाज भाग गए। इस मामले में पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें