फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। होली के मद्देनजर नगर के मिर्जाहादीपुरा स्थित दक्षिणटोला थाने से सीओ सिटी आलोक जायसवाल के नेतृत्व में रुट मार्च निकाला गया। जिसमें शहर कोतवाली, दक्षिणटोला थाना, सरायलखंसी थाना, आरएएफ, महिला पुलिस भी शामिल रहे। रुट मार्च नगर के मिर्जाहादीपुरा से शुरु होकर विभिन्न मार्ग औरंगाबाद, आर्य समाज, टीसीआई मोड़, संस्कृत पाठशाला, घास बाजार, गोला बाजार, सदर चौक, रौजा, सिंधी कालोनी होते हुए कोतवाली पहुंचा। इस दौरान पुलिस और आरएएफ ने गलियों में जाकर होलिका दहन के स्थलों को ध्यान से देखा। साथ ही होली पर आने वाली दिक्कतों और परेशानियों को भी जाना। रुट मार्च के दौरान सीओ सिटी आलोक जायसवाल ने कहा कि रुट मार्च के दौरान आरएएफ को संवेदनशील स्थलों को दिखाने के साथ साथ वहां के लोगों से दिक्कतों के बारे में जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में होली और लोकसभा चुनाव भी होने है जिसको लेकर ऐहतियात बरती जा रही है। इसीक्रम में चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता व आगामी होली कें त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने कें उद्देश्य से पैरामिलिट्री और थाने की पुलिस ने क्षेत्र कें यूसूफाबाद , जमीनबुढ़ान , मनाजित , हाफिजपुर नहर पुलिया , बड़हलगंज नहर पुलिया , जमीनदुर्गा आदि स्थानो पर फ्लैगमार्च किया । इस दौरान सीओ राजकुमार ने ग्रामीणो से भी वार्ता कर उन्हे निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया । लोगो को आगाह किया कि यदि किसी द्वारा मतदान कें समय जोर जबरदस्ती या दबाव बनाया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें