फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबारी तिराहे के पास से सोमवार को भगाई गई एक दलित किशोरी के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गत शुक्रवार को एक दलित किशोरी अपने घर से गायब हो गई थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस दुबारी तिराहे पर पहुंच गई। पुलिस को देख युवक भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ किया तो पता चला कि दलित किशोरी को भगाने का आरोपी सोनू शर्मा थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर गांव का निवासी है। पास में ही दलित किशोरी भी खड़ी मिली। पुलिस ने आरोपी का चलान कर दिया और किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें