वलीदपुर(मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार रात्रि को दबिश देकर आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने एक युवक को उठा लिया। पूछताछ के बाद एक को मोबाइल लूट के मामले में जेल भेज दिया। मुबारकपुर थाने की पुलिस के अनुसार बीते 3 सितंबर की रात्रि में ओझौली गाँव निवासी जयगोविंद सिंह की मोबाइल कुछ मनचले युवकों द्वारा छीन लिया था। पीड़ित ने संबंधित थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी क्रम में पुलिस मुहम्मदाबाद गोहना नगर के मुहल्ला कबीराबाद निवासी विकास पुत्र वीरेंद्र नामक युवक तथा इसके कुछ साथियों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पुलिस ने सभी युवकों से कड़ाई से पूछताछ किया। पुलिस के अनुसार विकास ने मोबाइल लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने अन्य युवकों को छोड़ दिया तथा आरोपित युवक को शनिवार को जेल भेज दिया। सीओ आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि इस घटना में अभी दो तीन लोग और शामिल हैं, इन्हें जल्द ही उन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।