फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नामजद सहित कई अन्य के विरुद्ध मुकदमा की

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के केरमा महरूपुर निवासी विजयशंकर यादव पुत्र इंद्रदेव की तहरीर पर एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर घोसी कोतवाली पुलिस ने घर में घुस कर मारपीट एवं तोड़फोड़ करने के आरोप में चार नामजद सहित कई अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। केरमामहरुपुर निवासी विजय शंकर यादव पुत्र इन्द्रदेव एवं दया के बीच मेड़ को लेकर 12 अगस्त को विवाद हो गया था। इसे लेकर यू पी 100 डायल पुलिस गयी थी परंतु समझा बुझा कर वापस आ गयी । आरोप है कि इसके बाद बृजेश पुत्र मुन्नर के नेतृत्व में कई लोग विजयशंकर यादव के घर पर चढ़ आये। विजयशंकर यादव की पत्नी ने भैंस की आवाज सुनकर दरवाजा खोली तो गाली गुप्ता देते हुए आरोपी उसके घर में घुसकर मारने पीटने लगे। मना करने पर बाक्स में रखे सामान व अन्य समान पर लाठी से पीटने लगे। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने दया पुत्र भोला, आशुतोष उर्फ गोलू , नगीना पुत्र घूरई, बृजेश पुत्र मुन्नर एवं कई अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें