फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 11 मोटरसारइकिलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने सोमवार को दो वाहन चोरों को गिरफ्तार उनकी निशानदेही पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 11 दो पहिया वाहनों को बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि नदवासराय मार्ग के कारीसाथ मोड़ के पास मोटरसाइकिल के साथ चार युवक संदिग्धावस्था में खड़े हैं।सिपाहियों के साथ कारीसाथ मोड़ पर पहुंचते ही युवक भागने लगे।पुलिस टीम ने उन्हें दौड़ाकर दो को पकड़ लिया। पुलिस ने जब दोनों से बाइक के कागजात मांगे तो उन लोगों ने बताया कि यह बाइक चोरी की है।पकड़े गए दोनों युवक घोसी कोतवाली क्षेत्र के हैं। उनमें एक दिनेश चौहान पुत्र हरिनारायण कुचहरा गांव का निवासी तथा लक्ष्मण पुत्र फूलचंद्र प्रसाद भिखारी पुर गांव का निवासी है। पुलिस की इस मुहिम के दौरान दो युवक फरार हो गए। पुलिस के अनुसार फरार युवकों में एक भिखारीपुर गांव का तथा दूसरा कोपागंज थाने के कोड़रा गांव का है। पकड़े गए युवकों से जब पुलिस ने पूछताछ की चोरी की अन्य बाइकों का पता चला। बाइक चोरों की निशानदेही पर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने बलुआ पोखरा,नदवासराय,भिखारीपुर आदि स्थानों से बजाज एवेंजर,हीरो सीबीजेड मोटरसाइकिलों के साथ 9 और मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया।सीओ अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने कसबे के साथ मऊ शहर,आजमगढ़ आदि स्थानों से इन बाइकों को चोरी करना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें