चिरैयाकोट। रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर बुधवार की शाम अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक उछली तो बाइक पर सवार महिला की गोद मासूम छिटक कर सड़क पर आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। । दपंती उसे लेकर कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रानीपुर थाना क्षेत्र के नासिरपुर गांव निवासी जितेंद्र तिवारी बुधवार की शाम पत्नी और दो वर्षीय मासूम आदर्श के साथ बाइक से देईयामाई स्थान पर दर्शन के लिए आए हुए थे। दर्शन कर गांव वापस लौटते समय तेज गति होने के चलते ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक उछली तो मां की गोद से बच्चा गिर गया।