वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनिया पार बाजार में शनिवार की शाम पांच बजे के करीब सड़क पार कर रहे वृद्घ को अनियंत्रित बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में गंभीररुप से घायल हुए वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घयाल वृद्घ लालता प्रसाद मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनियापार गांव का निवासी है। वह शनिवार को बाजार से खरीददारी करके घर लौट रहा था। इस दौरान सड़क पार करने के दौरान मुहम्मदाबाद की तरफ आ रहें बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया।