मऊ। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में आयोजित की गई। इसमें कुल 15 पारिवारिक मामले आए। जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से आठ मामलों का निस्तारण किया गया। एक मामले में पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजी गई। शेष मामलों में 18 और 25 मार्च 2018 की तिथि नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से नेयाज और हाजरा खातून अने अपना मतभेद भुलाकर साथ रहने को तैयार हो गए। वहीं सादिका देवी और सुमित्रा, मोहम्मद जावेद और इश्तेयाक अहमद, रागिनी दूबे और गोपाल दूबे, सुनीता और रामसरीख, अनीता और संदीप निषाद, मंदाकिनी दूबे और अभिषेक दूबे के मामले में पक्षकारों की सहमति और कुछ के लगातार अनुपस्थिति के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। वहीं फिरदौस और आसिफ के मामले में सुलह न हो पाने की स्थिति में पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। इस दौरान दो मामलों में पक्षकारों न सुलह के लिए समय की मांग किया। दो मामलों में एक-एक पक्षकार और तीन मामलों में कोई पक्षकार हाजिर नहीं आ सका जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 18 मार्च और 25 मार्च 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर परामर्श केंद्र के सदस्यगण अर्चना उपाध्याय, विनोद कुमार सिंह, रत्नेश पांडेय, इब्राहिम सेवक, मौलवी अरसद, डा. एमए खान, महिला थनाध्यक्ष अनिता सिंह, दीवान चंदा सिंह, महिला आरक्षी प्रियंका सिंह, प्रीति और पूनम पाल ने सहयोग किया।